धौलपुर: इमली वाली गली में चोर समझ कर नशे में धुत कबाड़ी को पीटा पुलिस ने अस्पताल में मे कराया भर्ती मौके से फरार आरोपी
निहालगंज थाना क्षेत्र की इमली वाली गली में शुक्रवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक कबाड़ी की लोगों ने पिटाई कर दी। चोर समझ कर कबाड़ी की मारपीट की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। घायल कबाड़ी को इलाज के लिए जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।