धौलपुर: विष्णोदा के पास सड़क हादसे में एक की हुई मौत, दो घायल,एक को किया रैफर, दूसरा धौलपुर अस्पताल में भर्ती
जिले के सदर थाना क्षेत्र के धौलपुर बाड़ी मार्ग पर स्थित विष्णोदा के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरे डंपर की चपेट में आई बाइक सामने स्कूटी से जा भिड़ी, हादसे में बाइक सवार दो जने और एक स्कूटी सवार गंभीर घायल हो गए सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने एंबुलेंस से तीनो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान साधु ने दम तोड दी