चित्तौड़गढ़। गंगरार तहसील के जीवानायका का खेड़ा निवासी मुकेश बंजारा ने जिला एसपी को शिकायत देकर 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थी का आरोप है कि रामा बंजारा, शैतान, राहुल, इन्द्र सिंह व मुन्नी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और मकान, दुकान व खेती की जमीन हड़पना चाहते है।