सेन्हा: सेन्हा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में पाँच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, युवाओं ने सीखी स्वास्थ्य सेवाओं की व्यावहारिक बारीकिया
सेन्हा प्रखंड स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शुक्रवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत जिला लोहरदगा की ओर से पाँच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में शामिल पाँच स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।