अनूपपुर: हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों ने बदरा में निकाली तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूहों द्वारा 12 अगस्त को विकासखंड मुख्यालय बदरा में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर रत्नाकर झा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत की ।