Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

➡️ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दी है। आज देश की धरोहरें केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हर भारतीय के गर्व और दुनिया भर के यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बन चुकी हैं। @jansamparkmp #JansamparkMP #12YearsOfVikasBhiVirasatBhi

2 views | Sagar, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

MORE NEWS

➡️ तीन दिवसीय इंडो जर्मन वर्कशॉप खुरई का समापन, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक कृषि, फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई चर्चा से निकाला निष्कर्ष
 
इंडो जर्मन को ऑपरेशन के तहत GIZ संस्था द्वारा दिनांक 16 से 18 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय इंडो जर्मन वर्कशॉप का खुरई में समापन हुआ।  दिनांक 18 जून के प्रथम सत्र में श्री योगिराज ने 'प्राकृतिक कृषि में यंत्रीकरण को कम करना' विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। 

भारत में कृषि यंत्रीकरण और प्राकृतिक कृषि उन्नयन सत्र में जर्मनी के कमर्शियल ऑफिसर मिस्टर जोसेफ, हिमवासिनी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन से रईस ठाकुर, जतारा महिला कृषक उत्पादक समूह श्रीमती सुनीता राजा बुंदेला, बायो रिसोर्स पर काम कर रहे डॉक्टर साहनी, अमझरा कृषक उत्पादक संगठन से अरविंद सिंह ठाकुर,कृषि निर्माता संघ से अर्पित जैन, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जय दत्त शर्मा सम्मिलित हुए।

जर्मनी मूल के मिस्टर जोसेफ ने कृषि यंत्रीकरण में अपडेट होने व भारत में रासायनिक उर्वरकों से कम हो रही मृदा उर्वरता की चर्चा की। हिमवासिनी एफपीओ से रईस ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के उत्पाद का सही मूल्य मिलने संबंधी विषय पर चर्चा की।जतारा एफपीओ से श्रीमती बुंदेला ने उत्पादों का खाद्य प्रसंस्करण कर अधिक मूल्य प्राप्त करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ साहनी ने प्राकृतिक खेती में बीज संस्कार विषय पर विस्तार से जानकारी दी।

अतिथि वक्ताओं ने प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन में यंत्रीकरण, अनुसरण व चुनौतियों पर किसानों को जानकारी दी साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए उपायों की भी चर्चा की। सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया गया।

द्वितीय सत्र में जर्मनी से पधारे मिस्टर जोसेफ ने 'प्राकृतिक, जैविक खादों का मशीन से फैलाव' विषय पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने विश्व के कई देशों से प्राप्त डाटा के आधार पर प्राकृतिक खेती में उपयोग आने वाले यंत्रों की जानकारी दी और कहा कि स्थानीय आवश्यकता और उपयोगिया के आधार पर कृषि यंत्रों का निर्माण एक महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। डॉ जोसेफ ने भारत में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता को भविष्य के लिए चिंताजनक बताया।

कृषि यंत्रों में नवाचार

अंतर्गत अनुविभागीय कृषि अधिकारी जय दत्त शर्मा ने 'साधारण सीडड्रिल को कैसे बनाएं उन्नत तकनीकी सीडड्रिल' विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया बदलने के फरो अटैचमेंट के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इस फरो अटैचमेंट को साधारण सीडड्रिल में आसानी से जोड़कर खरीफ फसलों जैसे सोयाबीन उड़द की बेड पर बुआई की जा सकती है साथ ही बहुत ही कम लागत आती है। जर्मनी से मिस्टर जोसेफ, कृषि यंत्रों पर कार्य कर रहे पंजाब से आए कुलबीर बरार ने अपने क्षेत्र में भी इस पर कार्य करने की बात की।

अंतिम सत्र में प्रथम द्वितीय व तृतीय दिन हुए फील्ड विजिट, कृषि निर्माण इकाइयों का भ्रमण, किसान संवाद, विभिन्न सत्रों में हुई चर्चा का सारांश निकाला गया कि किसान की आवश्यकता, तकनीकी उपयुक्तता व कृषि यंत्र निर्माता के संयुक्त प्रयास से कृषि यंत्रीकरण द्वारा कृषि पारिस्थितिकीय परिवर्तन को नई दिशा मिल सकती है।
फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाकर भूमि में कार्बनिक पदार्थ को बढ़ाया जा सकता है जिससे टिकाऊ खेती की ओर किसान अग्रसर हो सकें। इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम 
विविध खेती की विचारधारा को अपनाकर जोखिम को कम शुद्ध लाभ को बढ़ाया जा सकता है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन प्राकृतिक खेती के क्षेत्र को बढ़ाकर सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम में GIZ संस्था के डायरेक्टर जर्मनी हंस क्लेन सहित समस्त टीम, अतिथि वक्ता, कैमरून की मिस माइकल लाटा, कनाडा के जूलियन मेलार्ड ने इस वर्कशॉप को वर्कशॉप से फलदायक परिणाम आने की आशा की साथ ही खुरई क्षेत्र की कृषि की सराहना भी की। डायरेक्टर हेन्स क्लेन ने वर्कशॉप में आए सभी अतिथियों कृषकों ,कृषि सखियो का आभार माना।उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के सहयोग के लिए साधुवाद जताया। कार्यक्रम में सागर जिले के विकासखंड से आए प्राकृतिक खेती करने वाले महिला व पुरुष कृषक, एफ पी ओ संचालक, कृषि सखी, कृषि विभाग स्टाफ सम्मिलित हुए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ तीन दिवसीय इंडो जर्मन वर्कशॉप खुरई का समापन, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक कृषि, फसल अवशेष प्रबंधन पर हुई चर्चा से निकाला निष्कर्ष इंडो जर्मन को ऑपरेशन के तहत GIZ संस्था द्वारा दिनांक 16 से 18 जून 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय इंडो जर्मन वर्कशॉप का खुरई में समापन हुआ। दिनांक 18 जून के प्रथम सत्र में श्री योगिराज ने 'प्राकृतिक कृषि में यंत्रीकरण को कम करना' विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया। भारत में कृषि यंत्रीकरण और प्राकृतिक कृषि उन्नयन सत्र में जर्मनी के कमर्शियल ऑफिसर मिस्टर जोसेफ, हिमवासिनी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन से रईस ठाकुर, जतारा महिला कृषक उत्पादक समूह श्रीमती सुनीता राजा बुंदेला, बायो रिसोर्स पर काम कर रहे डॉक्टर साहनी, अमझरा कृषक उत्पादक संगठन से अरविंद सिंह ठाकुर,कृषि निर्माता संघ से अर्पित जैन, अनुविभागीय कृषि अधिकारी जय दत्त शर्मा सम्मिलित हुए। जर्मनी मूल के मिस्टर जोसेफ ने कृषि यंत्रीकरण में अपडेट होने व भारत में रासायनिक उर्वरकों से कम हो रही मृदा उर्वरता की चर्चा की। हिमवासिनी एफपीओ से रईस ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के उत्पाद का सही मूल्य मिलने संबंधी विषय पर चर्चा की।जतारा एफपीओ से श्रीमती बुंदेला ने उत्पादों का खाद्य प्रसंस्करण कर अधिक मूल्य प्राप्त करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। डॉ साहनी ने प्राकृतिक खेती में बीज संस्कार विषय पर विस्तार से जानकारी दी। अतिथि वक्ताओं ने प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन में यंत्रीकरण, अनुसरण व चुनौतियों पर किसानों को जानकारी दी साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए उपायों की भी चर्चा की। सत्र के बाद प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का संतोषजनक उत्तर दिया गया। द्वितीय सत्र में जर्मनी से पधारे मिस्टर जोसेफ ने 'प्राकृतिक, जैविक खादों का मशीन से फैलाव' विषय पर अपना प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने विश्व के कई देशों से प्राप्त डाटा के आधार पर प्राकृतिक खेती में उपयोग आने वाले यंत्रों की जानकारी दी और कहा कि स्थानीय आवश्यकता और उपयोगिया के आधार पर कृषि यंत्रों का निर्माण एक महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकता है। डॉ जोसेफ ने भारत में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता को भविष्य के लिए चिंताजनक बताया। कृषि यंत्रों में नवाचार अंतर्गत अनुविभागीय कृषि अधिकारी जय दत्त शर्मा ने 'साधारण सीडड्रिल को कैसे बनाएं उन्नत तकनीकी सीडड्रिल' विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया बदलने के फरो अटैचमेंट के बारे में प्रस्तुतिकरण दिया। इस फरो अटैचमेंट को साधारण सीडड्रिल में आसानी से जोड़कर खरीफ फसलों जैसे सोयाबीन उड़द की बेड पर बुआई की जा सकती है साथ ही बहुत ही कम लागत आती है। जर्मनी से मिस्टर जोसेफ, कृषि यंत्रों पर कार्य कर रहे पंजाब से आए कुलबीर बरार ने अपने क्षेत्र में भी इस पर कार्य करने की बात की। अंतिम सत्र में प्रथम द्वितीय व तृतीय दिन हुए फील्ड विजिट, कृषि निर्माण इकाइयों का भ्रमण, किसान संवाद, विभिन्न सत्रों में हुई चर्चा का सारांश निकाला गया कि किसान की आवश्यकता, तकनीकी उपयुक्तता व कृषि यंत्र निर्माता के संयुक्त प्रयास से कृषि यंत्रीकरण द्वारा कृषि पारिस्थितिकीय परिवर्तन को नई दिशा मिल सकती है। फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाकर भूमि में कार्बनिक पदार्थ को बढ़ाया जा सकता है जिससे टिकाऊ खेती की ओर किसान अग्रसर हो सकें। इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम विविध खेती की विचारधारा को अपनाकर जोखिम को कम शुद्ध लाभ को बढ़ाया जा सकता है। धीरे-धीरे ही सही लेकिन प्राकृतिक खेती के क्षेत्र को बढ़ाकर सफलता हासिल की जा सकती है। कार्यक्रम में GIZ संस्था के डायरेक्टर जर्मनी हंस क्लेन सहित समस्त टीम, अतिथि वक्ता, कैमरून की मिस माइकल लाटा, कनाडा के जूलियन मेलार्ड ने इस वर्कशॉप को वर्कशॉप से फलदायक परिणाम आने की आशा की साथ ही खुरई क्षेत्र की कृषि की सराहना भी की। डायरेक्टर हेन्स क्लेन ने वर्कशॉप में आए सभी अतिथियों कृषकों ,कृषि सखियो का आभार माना।उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के सहयोग के लिए साधुवाद जताया। कार्यक्रम में सागर जिले के विकासखंड से आए प्राकृतिक खेती करने वाले महिला व पुरुष कृषक, एफ पी ओ संचालक, कृषि सखी, कृषि विभाग स्टाफ सम्मिलित हुए। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

➡️ युवा कलोत्सव 2026-27 

संगीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजे इस सांस्कृतिक उत्सव में आपका हार्दिक स्वागत है।

युवा कालोत्सव का आयोजन महाकवि पद्माकर सभागार, सागर में 19-20 जून 2026 को  सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होगा

आइए, युवा कलाकारों की सृजनात्मक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के साक्षी बनें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ युवा कलोत्सव 2026-27 संगीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजे इस सांस्कृतिक उत्सव में आपका हार्दिक स्वागत है। युवा कालोत्सव का आयोजन महाकवि पद्माकर सभागार, सागर में 19-20 जून 2026 को सायं 6:00 बजे से प्रारंभ होगा आइए, युवा कलाकारों की सृजनात्मक ऊर्जा और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के अद्भुत संगम के साक्षी बनें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026

➡️ विकसित भारत के संकल्प को गति दे रहे जनकल्याण शिविर : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत

➡️ जैसीनगर में जनसेवा का महाअभियान, मंत्री श्री राजपूत ने हितग्राहियों को बांटे लाभ

➡️ जनता के द्वार पहुंचा शासन, सैकड़ों आवेदनों का हुआ निराकरण

 तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के अंतिम दिन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनकल्याण शिविर में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

इस अवसर पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, गरीब कल्याण अन्न योजना तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, जबकि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बन रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार योजनाएं एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

➡️,अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है सरकार 

जनता को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन की जनसेवा भावना का सशक्त माध्यम हैं, जहां सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा बच्चों को साइकिलें प्रदान की गईं। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश की केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के विजन को साकार करने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

➡️ जैसीनगर क्षेत्र में शीघ्र लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर 

खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने घोषणा की कि जैसीनगर क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ से जोड़ने के उद्देश्य से शीघ्र ही विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

➡️ विकसित भारत के संकल्प को गति दे रहे जनकल्याण शिविर : मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ➡️ जैसीनगर में जनसेवा का महाअभियान, मंत्री श्री राजपूत ने हितग्राहियों को बांटे लाभ ➡️ जनता के द्वार पहुंचा शासन, सैकड़ों आवेदनों का हुआ निराकरण तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों के अंतिम दिन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनकल्याण शिविर में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन और शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, विद्युत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, गरीब कल्याण अन्न योजना तथा डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। लाड़ली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, जबकि लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला बन रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वरोजगार योजनाएं एवं मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। ➡️,अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती है सरकार जनता को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनकल्याण शिविर शासन की जनसेवा भावना का सशक्त माध्यम हैं, जहां सरकार स्वयं जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। शिविर के दौरान विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए तथा बच्चों को साइकिलें प्रदान की गईं। खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि देश की केंद्र सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को बेहतर बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकसित मध्यप्रदेश के विजन को साकार करने में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऐसे शिविर आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे। ➡️ जैसीनगर क्षेत्र में शीघ्र लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर खाद्य मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने घोषणा की कि जैसीनगर क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ से जोड़ने के उद्देश्य से शीघ्र ही विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ नेत्र रोगों की जांच एवं उपचार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Sagar, Madhya Pradesh | Jun 18, 2026