टीकमगढ़ में शुक्रवार को एक ऐसी बारात निकली जिसमें दूल्हे को घोड़ी की जगह बकरे पर बैठाकर बारात निकाली गई। इस अनोखी बारात में जमकर डांस हुआ इसके बाद दूल्हे की उसकी भाभी से शादी कराई गई। शहर के लोहिया समाज में यह अनोखी परंपरा करीब 400 सालों से चली आ रही है।