पाकुड़: आयुष विभाग पाकुड़ की पहल से बरमसिया एवं देवपुर विद्यालय के 10 छात्र बने योग मित्र #yoga #mitra #pakur #jharkhand
Pakaur, Pakur | Nov 14, 2025 आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं योग के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक करने हेतु संचालित आयुर्विद्या कार्यक्रम एवं प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर 1 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरमसिया एवं मध्य विद्यालय देवपुर में योग मित्र चयन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 10 छात्र/छात्राओं को “योग मित्र” के रूप में चयनित किया गया।