पिंजौर थाने के बाहर कांग्रेसियों का रोष धरना जारी, 18 पार्षदों को नजरबंद करने का आरोप
पंचकूला। राजस्थान के तिजारा नगर परिषद के सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित 18 पार्षदों को हरियाणा में रोके जाने के आरोप को लेकर पिंजौर थाने के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष धरना-प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे पार्षदों को चंडीमंदिर-सूरजपुर टोल के पास रोककर कथित तौर पर नजरबंद किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से पार्षदों की स्थिति स्पष्ट करने और उन्हें रोके जाने का आधार बताने की मांग की है। वहीं, पंचकूला के एसीपी राम कुमार ने पुलिस की ओर से पार्षदों को हिरासत में लेने के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार पार्षदों के संबंध में जानकारी मिलने के बाद उनके ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया गया था।
मामले को लेकर पिंजौर थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है।
बाइट : एसीपी राम कुमार, पंचकूला
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण #पिंजौर #पंचकूला #कांग्रेस #तिजारा #राजस्थान #धरना_प्रदर्शन