फतेहपुर सेक्टर-20 में स्वच्छता अभियान, मेयर शाम लाल बंसल ने खुद सफाई कार्य में लिया हिस्सा
पंचकूला के फतेहपुर सेक्टर-20 स्थित वार्ड नंबर 14 में आयोजित स्वच्छता अभियान में नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। उन्होंने वार्ड नंबर 14 के पार्षद राकेश गोयल और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर स्वयं स्वच्छता कार्य में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पंचकूला वासियों से अपने घर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को भी स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गलियां, साफ सड़कें और स्वस्थ वातावरण शहर की सुंदरता के साथ-साथ नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia