चांदवा: माँ उग्रतारा मंदिर नगर में 16 दिवसीय पूजन रविवार से होगा आरंभ, होगी विशेष पूजन अर्चना
जिउतिया व्रत के पारण के पश्चात मां उग्रतारा नगर मंदिर में कलश स्थापना कर मां मातेश्वरी की आराधना रविवार से प्रारम्भ होगी। नगर मंदिर के सेवायत सह मुंतजिमकार गोविंद बल्लभ मिश्र ने शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे बताया कि इस वर्ष आश्विन कृष्ण पक्ष अष्टमी के बाद मातृ नवमी रविवार 4 अक्टूबर को माँ अष्टादशभुजा की कलश स्थापना किया जाएगा।