कर्वी: चित्रकूट कलेक्ट्रेट रोड के पास तालाब में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
शराब की पार्टी करने गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई है.बता दे कि इंद्रपाल पुत्र मुन्नीलाल कुशवाहा नाम का युवक अपने चार दोस्तो के साथ तालाब के पास शराब की पार्टी में गया था.तभी अचानक वह तालाब में डूब गया .सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर जांच में जुटी हुई है. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट रोड तालाब का है।