कर्वी: सीतापुर के मलकाना रोड की महिला ने विद्युत विभाग पर ज्यादा बिल भेजने का लगाया आरोप, पहुंची डीएम कार्यालय
सीतापुर के मलकाना रोड निवासी महिला सहोदरा ने विद्युत विभाग पर ज्यादा बिल भेजने का आरोप लगाया है। और मंगलवार दोपहर 1:00 बजे डीएम को ज्ञापन सौंपा है। पीड़िता ने बताया कि उनका एक भी बकाया बिल नहीं है, फिर भी मार्च माह की रीडिंग में उनका ₹60,000 बल विभाग द्वारा भेजा गया है। जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी की थी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।