कर्वी: खरसेंड़ा पहाड़ी में पीने के पानी की समस्या से परेशान सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे डीएम कार्यालय
पहाड़ी के खरसेना में पानी की समस्या से परेशान सैकड़ो ग्रामीण मंगलवार की दोपहर 1बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे सारे हैंडपंप खराब है ग्रामीणों को पीने का पानी नहीं मिल पाता है। ग्रामीणों ने इसके पहले भी संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी पर समस्या के समाधान नहीं हुआ। जिसको लेकर ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे हैं।