कर्वी: कर्वी बनी दुबारी निवासी एक शख्स पर लोन पास कराने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, एसपी को सौंपा ज्ञापन
पहाड़ी के सकरौली निवासी ब्रजकुमार पुत्र लक्ष्मीप्रसाद ने कर्वी के बनी दुबारी निवासी मैयादीन पर लोन पास कराने के नाम पर₹26,500 लेने का आरोप लगाया है। और आज मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। पीड़ित ने बताया कि सन 2023 में मैयादीन ने लोन पास करने के नाम पर उनसे पैसे लिए थे। जिनको मांगने पर वापस नहीं किया जा रहे।