नौरोजाबाद: नौरोजाबाद के 3 विद्यालयों में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्व0 रतनलाल मालवीय विद्यालय और वैष्णवी पब्लिक विद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने ड्राइंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।