नौरोजाबाद: बांधवगढ़: ग्राम हड़हा में दबिश देकर आरोपी दिनेश बैगा के घर से 238 सागौन की सिल्लियां ज़ब्त की गईं
वनपरिक्षेत्र नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम हड़हा में वनपरिक्षेत्र अधिकारी नौरोजाबाद पीयूष त्रिपाठी ने अमले के साथ दबिश देकर दिनेश बैगा के घर से 238 सागौन की सिल्लियां जप्त की गई है।दिनेश बैगा पिता विपत बैगा निवासी हड़हा के खिलाफ वनोपज व्यापार विनिमय अधिनियम 1969 एवं वन नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।