नौरोजाबाद: महोबादादर में ट्रैक्टर पलटने से सदन सिंह की मौत, मर्ग कायम, जांच जारी
नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम महोबादादर में ट्रैक्टर के पलटने से सदन सिंह पिता निरपत सिंह उम्र 35 वर्ष की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई है।उक्त मामले में नौरोजाबाद पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग की कायमी कर ली है। मामले की विवेचना प्रधान आरक्षक 116 प्रमोद सिंह के द्वारा की जा रही है।