नौरोजाबाद: ठूठा कुदरी स्थित अमलेश्वर धाम में CEO जिला पंचायत की मौजूदगी में चलाया गया सफाई अभियान
ग्राम ठुठाकूदरी के अमलेश्वर धाम में जिला प्रशासन के द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।जिला पंचायत CEO अभय सिंह ने जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों कर्मचारीयों के साथ मिलकर अमलेश्वर धाम परिसर मे झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।भगत गिरी बच्चू महाराज के द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।