नौरोजाबाद: महोबा दादर में ट्रैक्टर पलटने से 34 वर्षीय सदन सिंह की हुई मौत
नौरोजाबाद थानांतर्गत ग्राम महोबा दादर में आज ट्रैक्टर पलटने से 34 वर्षीय सदन सिंह की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार सदन सिंह ट्रैक्टर लेकर घर से खेत की ओर जा रहा था।तभी पुल के पास तेज और अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया।ट्रैक्टर के नीचे दबने से सदन सिंह की मौत हो गई।घटना की सूचना नौरोजाबाद पुलिस को दे दी गई है।