दाउदनगर: पिराहीबाग के पास कार सवार युवकों के साथ मारपीट के मामले में एसपी ने एसआईटी का गठन किया, जख्मी युवक ने कराया केस दर्ज
पिराहीबाग के पास शुक्रवार की शाम कार सवार दो युवकों के साथ मारपीट के मामले में एसपी द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है। औरंगाबाद पुलिस द्वारा शनिवार को 2:45 बजे जारी प्रेस बयान के अनुसार दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवकों के साथ मारपीट की घटना घटी थी,जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए थे।