गाज़ियाबाद: कविनगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने युवक से छीना करीब ₹9.5 लाख से भरा बैग, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थाना कविनगर क्षेत्र में सोमवार को RDC में जा रहे एक स्कूटी सवार युवक के साथ दो अज्ञात बाइक सवारों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। एसीपी कविनगर ने बताया कि मयंक राजपूत नाम के युवक की ओर से सूचना देते हुए बताया गया कि स्कूटी से RDC जाते समय दो अज्ञात बाइक सवारों की ओर से स्कूटी में रखा हुआ बैग जबरन छीन लिया गया। बैग में साढ़े 9 लाख रुपए रखे होना बताया जा रहा है।