गाज़ियाबाद: गाजियाबाद के अलग अलग मॉल में संचालित गेमिंग जोन का CFO ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश
रविवार को अग्निशमन विभाग के महानिदेशक के निर्देश पर महागुन मॉल वैशाली, सिग्नेचर मॉल वैशाली, EDM मॉल कौशाम्बी एवं पैसिफिक मॉल कौशाम्बी का मुख्य अग्निशमन अधिकारी गाजियाबाद द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान अलग अलग मॉल में संचालित गेमिंग जोन की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का वहां पर उपस्थिति कर्मचारियों को साथ लेकर परीक्षण किया गया।