तिरोड़ी: तिरोड़ी में महात्मा फुले और बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती मनाई गई, रैली निकाली गई
मायॅल नगरी तिरोड़ी में मंगलवार 14 अप्रैल को महामना महात्मा ज्योतिबा फुले और संविधान शिल्पकार डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती मनाई गई। युवा बौद्ध संघ तिरोड़ी के तत्वाधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे स्थानीय बौद्ध विहार में अंबेडकर जयंती पर बुद्ध वंदना कर पंचशील ध्वज आरोहित किया गया।