मोठ: मोठ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Moth, Jhansi | Apr 4, 2026 थाना मोठ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत मुकदमा म०अ०सं० 137/2025 में 20,000 रुपये के इनामी अभियुक्त पवन पाण्डेय को मोठ बाईपास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से जनपद में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।