जशपुर: जशपुर में पैन कार्ड अपडेट के नाम पर ₹3.25 लाख की ठगी, चार साल बाद झारखंड से आरोपी गिरफ्तार
साइबर ठगी के एक पुराने मामले में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2022 में पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर ₹3.25 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को झारखंड के धनबाद से गिरफ्तार किया गया है। जशपुर पुलिस से गुरुवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली जशपुर में दर्ज मामले में आरोपी नीलकंठ दास (24 वर्ष) निवासी धनबाद (झारखंड)