बनेड़ा: रायला लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कोटा से 15 लाख के जेवरात बरामद, आरोपी की पत्नी अब भी फरार
रायला कस्बे में बुजुर्ग महिला से हुई सनसनीखेज लूट की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरफ्तार मुख्य आरोपी नेहाल बावरी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 15 लाख रुपए के सोने के जेवरात बरामद कर लिए हैं। हालांकि वारदात में शामिल आरोपी की पत्नी अब भी पुलिस तलाश कर रही है।