डिंडौरी: जोगी टिकरिया के पुल की रेलिंग टूटी, बड़े हादसे की आशंका, आमजन परेशान
जिला मुख्यालय डिंडौरी के जोगी टिकरिया के पुल की रेलिंग 407 वाहन की टक्कर से टूट गई है जिसके चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है । दरअसल शनिवार शाम 6:00 स्थानीय नागरिकों ने बताया कि 407 वाहन की टक्कर से पुल की रेलिंग टूट गया है अधिकारी कर्मचारी सभी आ जा रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं पुल टूटने से सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को परेशानी है ।