हरिद्वार: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत परमानंद गिरि पहुंचे अपने भूपतवाला स्थित आश्रम, हुआ स्वागत
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के बाद बहुत जल्द ही काशी और मथुरा का भी फैसला होने वाला है। काशी और मथुरा में केवल मंदिर के अलावा और कुछ नहीं है इसलिए उन्होंने पूरा विश्वास है कि संवाद के जरिए जल्द ही यह हल होगा। उन्होंने पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया।