हरिद्वार: हरिद्वार से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन हुई रद्द, दर्शन करने जाने वाले राम भक्तों में छाई निराशा
गुरुवार को राम मंदिर दर्शन के लिए हरिद्वार से अयोध्या के लिए चलने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन रद्द हो गई है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते ट्रेन को फिलहाल रद्द किया गया है। आस्था स्पेशल ट्रेन को 1500 राम भक्तों को लेकर हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना होना था। विश्व हिंदू परिषद की मांग पर रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था।