नौगावां सादात: मोहल्ला बुध बाजार में मुखबीर की सूचना पर नौगांवा थाना पुलिस ने की छापेमारी, अवैध मास के साथ 2 को गिरफ्तार कर किया चालान
थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया है कि मंगलवार सुबह 11:00 बजे मुखबिर की सूचना मिली कि मोहल्ला बुध बाजार में अवैध मास को लेकर दो युवक जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने छापेमारी कर दी, दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें मोहल्ला बुध बाजार निवासी अमन पुत्र नफीस, मुज्जिमल पुत्र नफीस है। उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से लगभग 25 किलो मास बरामद किया।