नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के पास दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीण हुए परेशान
सोमवार को लगभग 3:00 बजे नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी के रहने वाले विजेंद्र, अखिलेश, रामकिशोर अपने खेतों की ओर जा रहे थे, इस दौरान जैसे ही खेत के पास पहुंचे तो उन्हें तेंदुआ दौड़ता हुआ दिखाई दिया। यह देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिस स्थान पर तेंदुआ उनके सामने से गुजरा था। उसे स्थान का उन्होंने वीडियो वायरल किया।