नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
आपको बता दे कि पीड़िता परिवार के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 29,4, 2025 को युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। बताया जा रहा है की शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ लेकर गया है। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका, 8,5,2025 को थाने में शिकायती पत्र दिया तो पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।