नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग से किसान परेशान, भाकियू जिला अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
मंगलवार को लगभग 5:00 बजे भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल सिद्धू ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा है कि नौगांवा तहसील क्षेत्र में बिजली विभाग के रवैया से किसान काफी परेशान है। बिजली कटौती इतनी हो गई है कि भीषण गर्मी में किसानों को काफी दिक्कत और परेशानी हो रही है। फसल पूरी तरह से सूख चुकी है।