दारू: NH-522 हुटपा के समीप भीम की मौत से टूटा परिवार, सरकारी मदद की प्रक्रिया शुरू करने की मांग
NH-522 हुटपा के समीप भीम की मौत से टूटा परिवार, सरकारी मदद की प्रक्रिया शुरू करने की मांग, अब मुआवजे पर टिकी परिजनों की निगाहें।भीम की मौत के बाद परिजनों की टूट गई कमर, सरकारी मदद की टकटकी। हुटपा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 25 वर्षीय भीम कुमार उर्फ चीकू के घर में मातम पसरा है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिजन सदमे में है।