जनसुनवाई में एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए तय समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। संतकबीरनगर पुलिस बेहतर पुलिसिंग और जनसेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।