लालगंज: चिरकिहिट बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक ने वृद्ध व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान वृद्ध की हुई मौत
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चिरकिहिट बाजार के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु उसकी मौत हो गई । जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली के चिरकिहिट गांव निवासी सतई राम उम्र 65 वर्ष पुत्र दलजीत राम सुबह 8:00 बजे अपने घर से बाजार जा रहे थे ।