रामानुजनगर: टूटी बोतल से रिश्तेदार पर हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया; आरोपी को परिजनों ने बांधकर लाया
टूटी बोतल से रिश्तेदार पर हमला, घायल अस्पताल में भर्ती; आरोपी को बांधकर लाए परिजन सूरजपुर। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोरगा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने रिश्तेदार पर टूटी हुई बोतल से हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख के नीचे गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल सूरजपुर में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी को परिजनों ने पकड