पाली: पाली स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर गुरु पूर्णिमा के मेले को लेकर पुलिस और प्रशासन मुस्तैद
Pali, Lalitpur | Jul 29, 2026 नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर गुरु पूर्णिमा पर आयोजित मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। उक्त मामले में पाली पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जगह-जगह पुलिस पिकेट की तैनाती व बेरियल लगाए गए हैं। ताकि हजारों की संख्या में मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।