बाह: पिनाहट में डग्गेमार टेंपुओं पर कार्रवाई की मांग, क्षमता से अधिक सवारी भरने से बढ़ रहा है हादसे का खतरा
कस्बा पिनाहट के नदगवां मार्ग तिराहे पर सुबह से शाम तक अवैध रूप से संचालित यात्री टेंपुओं का जमावड़ा रहता है। ये ज्यादातर यूपी 75 नंबर इटावा आरटीओ पास टेंपो हैं, जिनमें से कई का रजिस्ट्रेशन, बीमा, और अन्य कागजात अधूरे हैं। इन टेंपुओं में क्षमता से अधिक सवारियां ठूंस-ठूंस कर भरी जाती हैं, जिससे किसी भी समय हादसे की आशंका बनी रहती है।