अरवल: नगर परिषद कार्यालय अरवल में नगर परिषद के कर्मियों एवं वार्ड पार्षदों द्वारा खेली गई कुर्ता फाड़ होली
Arwal, Arwal | Mar 24, 2024 नगर परिषद के कर्मियों एवं वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम कांत शर्मा के नेतृत्व में कुर्ता फाड़ होली खेली गई। नगर परिषद कार्यालय में सभी कर्मीयों ने एक दूसरों को रंग गुलाल लगाया नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कहा कि, होली प्रेम और शांति का संदेश देता है। इसका उद्देश्य एक साथ लोगों के साथ मिलकर खुशियां मनाना है। नगर वासियों को होली की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार जीवन में रंग भरता है हमें होली पर्व की गरिमा को बचाकर रखने की जरूरत है।