बोचहां: सनाठी पुल पर लूटपाट के दौरान युवक पर चाकू से हमला, दोनों हाथ घायल
मुजफ्फरपुर के गरहां थाना क्षेत्र स्थित सनाठी पुल के पास देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार पांच बदमाशों ने एक युवक को घेरकर हथियार के बल पर उसका मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश युवक को पीटते हुए पास के मक्के के खेत में ले गए। बताया जा रहा है कि जब बदमाश युवक की जेब से पैसे निकालने लगे तो उसने विरोध किया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमल