गोपालगंज: बरौली थाने की पुलिस ने मध निषेध मामले में फरार आरोपी के घर पर इश्तिहार चिपकाए
गोपालगंज जिले के बरौली थाने की पुलिस ने मध निषेध और उत्पाद अधिनियम के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाए है। वहीं फरार आरोपी सूरज कुमार बताया गया है। बताया जाता है कि यह आरोपी मध निषेध और उत्पाद अधिनियम के मामले में काफी लंबे समय से फरार चल रहा है। इसकी जानकारी बरौली थाना अध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।