पटेरा: पटेरा के वार्ड नंबर 02 में घर से गहने और नकदी चोरी, महिला ने पटेरा थाने में आवेदन दिया
Patera, Damoh | Sep 9, 2026 पटेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 कुण्डलपुर रोड निवासी नेहा अहिरवाल ने घर में चोरी होने की शिकायत पटेरा थाने में की है,शिकायत के अनुसार,रात में जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे,तभी अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोर घर से उनकी बहू के सोने-चांदी के गहने और करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए घटना की जानकारी होने के बाद महिला ने पटेरा में आवेदन दिया।