बटियागढ़: दिमागन टेक पुलिया पर ट्रेलर ट्रक और पिकअप की टक्कर, दोनों वाहन नाले में गिरे, चालक मामूली घायल
जैतपुर छतरपुर मार्ग पर दिमागन टेक पुलिया पर सीमेंट से भरे ट्रेलर ट्रक और पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई, टक्कर के बाद ट्रेलर ट्रक पुलिया के नीचे नाले में जा पँहुचा वन्ही पिकअप भी नाले में पलट गई, बताया जा रहा ट्रेलर ट्रक सीमेंट लेकर विजावर की तरफ जा रहा था जो सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई,हादसे में दोनो वाहनो के चालक मामूली घायल हुए है