Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey

1 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

MORE NEWS

सभापति एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Faggan Singh Kulaste

सभापति एससी/एसटी कल्याण समिति लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Faggan Singh Kulaste

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत बीजाडांडी में जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न

 डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मण्डला द्वारा जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में एक दिवसीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पेयजल की नियमित जांच कर जलजनित रोगों, विशेषकर डायरिया की रोकथाम करना था। इसमें जनपद पंचायत की 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सीईओ श्रीमती वासंती दुबे, सहायक यंत्री श्री राजन धुर्वे एवं पंचायत इंस्पेक्टर श्री धरम सिंह पन्द्रो उपस्थित रहे।
 प्रशिक्षण में श्री उमागणेश लोधी द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल नमूना संग्रहण, विभिन्न मानकों की जांच एवं परिणामों के विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री मुकेश दोहरे एवं श्री दीपक नागेश्वर ने विभागीय जल गुणवत्ता निगरानी गतिविधियों की जानकारी साझा की।
 कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, रिफिल पैक एवं बैक्टो वॉयल्स का वितरण किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और डायरिया रोकथाम हेतु विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत बीजाडांडी में जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मण्डला द्वारा जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में एक दिवसीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पेयजल की नियमित जांच कर जलजनित रोगों, विशेषकर डायरिया की रोकथाम करना था। इसमें जनपद पंचायत की 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सीईओ श्रीमती वासंती दुबे, सहायक यंत्री श्री राजन धुर्वे एवं पंचायत इंस्पेक्टर श्री धरम सिंह पन्द्रो उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में श्री उमागणेश लोधी द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल नमूना संग्रहण, विभिन्न मानकों की जांच एवं परिणामों के विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री मुकेश दोहरे एवं श्री दीपक नागेश्वर ने विभागीय जल गुणवत्ता निगरानी गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, रिफिल पैक एवं बैक्टो वॉयल्स का वितरण किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और डायरिया रोकथाम हेतु विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन सख्त, 11 टीनशेड हटाए गए

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में नगरपालिका, राजस्व विभाग, कोतवाली पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
 कार्रवाई के दौरान एनआरसी के पास किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए छोटे-बड़े कुल 11 टीनशेड हटाए गए। इसके साथ ही उदय चौक से बड़ चौराहा मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आमजन को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी सहित उनकी टीम उपस्थित रही।
 जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों एवं सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन के अभियान में सहयोग करें।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department Of Revenue, Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP

अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन सख्त, 11 टीनशेड हटाए गए कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम के मार्गदर्शन में नगरपालिका, राजस्व विभाग, कोतवाली पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एनआरसी के पास किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए छोटे-बड़े कुल 11 टीनशेड हटाए गए। इसके साथ ही उदय चौक से बड़ चौराहा मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके और आमजन को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी सहित उनकी टीम उपस्थित रही। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों एवं सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नागरिकों से अपील की गई है कि वे शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करें तथा प्रशासन के अभियान में सहयोग करें। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department Of Revenue, Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्या

 जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की समस्या का न्यायोचित समाधान करने की बात कही।
 अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूरस्थ तहसीलों से आए 104 आवेदकों की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की और उन्हें शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
 जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्या जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में पहुंचे प्रत्येक आवेदक की समस्या का न्यायोचित समाधान करने की बात कही। अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूरस्थ तहसीलों से आए 104 आवेदकों की समस्याओं को लेकर अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की और उन्हें शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ एवं श्री संस्कार बावरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey - Mandla News