डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत बीजाडांडी में जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण सम्पन्न
डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खंड मण्डला द्वारा जनपद पंचायत बीजाडांडी के सभाकक्ष में एक दिवसीय जल गुणवत्ता परीक्षण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर पेयजल की नियमित जांच कर जलजनित रोगों, विशेषकर डायरिया की रोकथाम करना था। इसमें जनपद पंचायत की 42 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायकों ने भाग लिया। मुख्य रूप से सीईओ श्रीमती वासंती दुबे, सहायक यंत्री श्री राजन धुर्वे एवं पंचायत इंस्पेक्टर श्री धरम सिंह पन्द्रो उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में श्री उमागणेश लोधी द्वारा फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल नमूना संग्रहण, विभिन्न मानकों की जांच एवं परिणामों के विश्लेषण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपयंत्री श्री मुकेश दोहरे एवं श्री दीपक नागेश्वर ने विभागीय जल गुणवत्ता निगरानी गतिविधियों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राम पंचायतों को फील्ड टेस्ट किट, सोडियम हाइपोक्लोराइट, रिफिल पैक एवं बैक्टो वॉयल्स का वितरण किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से सुरक्षित पेयजल के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और डायरिया रोकथाम हेतु विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
1 views | Mandla, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026