बक्सर: शराब तस्करी के बड़े मामले में अभियुक्त दोषी करार, ट्रक से 2909 लीटर शराब बरामद
Buxar, Buxar | Apr 27, 2026 स्थानीय उत्पाद न्यायालय (संख्या-02) ने शराब तस्करी के 1 बड़े मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी मुकेश कुमार राय को दोषी करार दिया है। न्यायाधीश सोनेलाल रजक की अदालत ने मामले से जुड़े साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर यह फैसला सुनाया। दोषी पाए गए अभियुक्त की सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए अदालत ने 06 मई की तिथि निर्धारित की है।