सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में आमजन को बढ़ते नशा अपराध, महिला संबंधी अपराध एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम धवारी स्थित मंगल भवन में थाना सिटी कोतवाली सतना द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी रहे मौजूद।