मोहनलालगंज: बैंक-एटीएम की सुरक्षा पर निगोहां पुलिस ने किया सख्त पहरा
पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में निगोहां पुलिस ने बैंक, एटीएम और उनके आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीम ने बैंकों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। साथ ही बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूच